Home > मनोरंजन ,
अनिल कपूर और श्री देवी की जोड़ी ने मचाया था इस फिल्म में धमाल

श्रीदेवी फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी महिला कलाकार थीं, जिन्होंने अपनी कला से दुनिया का इतना मनोरंजन किया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। अब उनकी याद एक डॉक्यूमेंट्री के जरिये जीवंत रहेगी, जिसे बनाने का फैसला किया गया है।

बता दें कि दुबई में मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने गई श्रीदेवी की दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी। बीती 28 फरवरी को मुंबई में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए थे। बाद में श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में उस पूरी घटना का जिक्र भी किया था। बोनी ने अब फैसला किया है कि श्रीदेवी के बारे में एक विस्तृत डॉक्यूमेंट्री बनाई जाए जिसमें उनके बारे में हर पहलू को दर्शाया जाय।

जानकारी के मुताबिक इस डॉक्यूमेंट्री में श्रीदेवी के कुछ अनदेखे वीडियो शामिल किए जाएंगे और साथ ही उन सभी लोगों से बात की जायेगी, जिनकी ज़िंदगी में श्रीदेवी का दखल रहा हैl बताया जा रहा है कि इस डॉक्यूमेंट्री के लिए बोनी कपूर ने शेखर कपूर से बात की है ताकि वो इसका निर्देशन करें। शेखर कपूर ने ही श्रीदेवी के साथ फिल्म मिस्टर इंडिया बनाई थी, जो श्रीदेवी की कुछेक लोकप्रिय फिल्मों में है।अनिल कपूर और श्री देवी की जोड़ी ने मचाया था इस फिल्म में धमाल . श्रीदेवी के निधन से उनका परिवार तब डिस्टर्ब रहा है। हालांकि बुधवार को श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने अनाथालय जा कर अपना जन्मदिन मनाया। वो इस साल जुलाई में फिल्म धड़क से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं।

Share This News :