Home > मनोरंजन ,
सोशल मीडिया की दुनिया में रजनीकांत ने रखा कदम, प्रिया प्रकाश ने यूं किया WELCOME

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार रजनीकांत ने हाल ही में सोशल मीडिया की दुनिया में कदम रखा हैं। उन्होंने फेसबुक और इंस्टाग्राम ज्वाइन कर लिया हैं। एक वीडियो से रातों-रात सोशल मीडिया पर छाने वाली प्रिया प्रकाश वॉरियर ने भी उनका सोशल मीडिया पर स्वागत किया हैं।

रजनीकांत ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर शेयर की हैं। उनकी यह तस्वीर 2016 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'कबाली' के एक सीन की है। इस तस्वीर के केप्शन में उन्होंने तमिल में अपने फैन्स को नमस्कार कहा और इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 'उन्हें बता दो, मैं आ गया हूं'। रजनीकांत द्वारा लिखी गई यह लाइन उनकी फिल्म कबाली का एक डायलॉग है। यह एक गेंगस्टर ड्रामा फिल्म है।

PunjabKesari

बता दें, रजनीकांत को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आए हुए अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ लेकिन उनके फॉलोवर्स काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। फेसबुक पर उन्हें 1 लाख से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं और वहीं इंस्टाग्राम पर भी उनके फॉलोवर काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर अब तक उन्हें 244K लोग फॉलो कर रहे हैं।  à¤‡à¤¤à¤¨à¤¾ ही नहीं रजनीकांत के यह दोनों अकाउंट वेरिफाइड हैं। उन्होंने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अब तक केवल एक एक पोस्ट ही किए हैं लेकिन उन्हें अभी से कई लोगों ने फॉलो करना शुरू कर दिया है। 

Share This News :