Home > मनोरंजन ,
श्रीदेवी की लाइफ पर बनेंगी डॉक्यूमेंट्री, रियल फुटेज होगी इस्तेमाल

श्रीदेवी की मौत के बाद बोनी कपूर उनकी हर ख्वाहिश को पूरा करना चाहते हैं. 6 मार्च को उन्होंने अपनी बेटी जाह्नवी का जन्मदिन भी उसी अंदाज में मनाया जैसा श्रीदेवी चाहती थीं. खबरों की मानें तो बोनी कपूर अब श्रीदेवी की लाइफ पर डॉक्यूमेंट्री बनाना चाहते हैं.खबरों की मानें तो इस डॉक्यूमेंट्री में ओरिजनल वॉयस का प्रयोग किया जाएगा. उनकी लाइफ के ओरिजनल वीडियो और रियल फुटेज को इसका हिस्सा बनाया जा सकता है. डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक बोनी कपूर ने इस डॉक्यूमेंट्री बनाने की जिम्मेदारी अपने अजीज दोस्त शेखर कपूर को दी है. इस प्रोजेक्ट पर काम होता है तो यह श्रीदेवी के फैंस के लिए भी बे‍हतरीन तोहफा होगा.बता दें पिछले हफ्ते बोनी कपूर ने रामेश्वरम में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की अस्थियों का विसर्जन किया था. इस दौरान बोनी कपूर के साथ उनकी दोनों बेटियां भी नजर आई थीं. अब खबर है कि श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए हरिद्वार भी जाएंगे.हाल ही में कपूर परिवार ने श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर घरवालों और कजिन्स ने बर्थडे सेलिब्रेट किया था. श्री देवी कभी नहीं चाहती थी कि जाह्ववी दुखी हो. ऐसे में उन्होंने अपनी मां के बिना उनका 21वां जन्मदिन अलग तरीके से मनाया गया. पहले उन्होंने वृद्धाश्रम जाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया. फिर कजिन्स और घरवालों के साथ केक कट किया.

Share This News :