Homeखेल ,
उधर कोलंबो में टीम इंडिया हारी, इधर कोहली का डांस हुआ वायरल

विराट कोहली की गैरमौजूदगी टीम इंडिया को महंगी पड़ी. टी-20 ट्राई सीरीज में भारत की खराब शुरुआत हुई है. मंगलवार रात भारतीय टीम निदहास ट्रॉफी के शुरुआती मुकाबले में मेजबान श्रीलंका से हार गई. लेकिन, इसी झटके के बीच विराट के डांस का एक वीडियो वायरल हो चुका है.दरअसल, सोशल फोटो साइट इंस्टाग्राम पर यह वीडियो लगातार देखा जा रहा है, जिसमें विराट कोहली एक शादी समारोह के दौरान पंजाबी गाने की धुन पर जमकर डांस कर रहे हैं.विराट कोहली इन दिनों छुट्टी पर चल रहे हैं. 58 दिन लंबे साउथ अफ्रीका दौरै से मुंबई लौटे विराट ने अनुष्का की फिल्म 'परी' देखी और ट्वीट के जरिए अपनी खुशी का इजहार किया. उन्होंने लिखा- 'यह मेरी पत्नी का अब तक का सबसे बेहतरीन काम है.

Share This News :