Home > अपना शहर ,
12 दिवसीय स्नेह शिविरों का शुभारंभ

सुपोषण अभियान के तहत जिले की 40 आंगनबाड़ी केन्द्रों में 12 दिवसीय स्नेह शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के दौरान माँ और बच्चों को पोषण स्तर में सुधार और बच्चों के बेहतर पोषण करने के तरीकों की जानकारी प्रदान की जायेगी।

      जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बृजेश कुमार त्रिपाठी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन स्नेह शिविरों के प्रथम दिन चिकित्सकों द्वारा बच्चों व माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इन शिविरों के आयोजन में पोषण सहयोगिनियों व पोषण मित्र टीम को सहभागी बनाया गया है।

      उन्होंने बताया कि डबरा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित शिविरों का शुभारंभ एसडीएम डबरा तथा जनपद पंचायत बरई क्षेत्र के शिविरों का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष डबरा द्वारा किया गया।

Share This News :