Home > अपना शहर ,
श्रीमती माया सिंह आज मुरैना व दतिया के प्रवास पर रहेंगी

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह 4 नवम्बर को मुरैना व दतिया के प्रवास पर रहेंगी।

      निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती माया सिंह 4 नवम्बर को प्रात: 8.45 बजे मुरैना पहुँचेंगी। इसके बाद प्रात: 9 बजे पूर्व विधायक श्री सेवाराम गुप्ता के यहाँ शोक संवेदना व्यक्त करने जायेंगी। श्रीमती माया सिंह सड़क मार्ग द्वारा प्रात: 10.15 बजे ग्वालियर आयेंगी तथा यहाँ से प्रात: 11.30 बजे सड़क मार्ग से दतिया के लिये प्रस्थान करेंगी। दोपहर 2.30 बजे श्रीमती माया सिंह स्टेडियम ग्राउण्ड, दतिया पहुँचेंगी तथा मुख्यमंत्री के साथ फसल बीमा दावा राशि भुगतान पत्र वितरण एवं कृषि विज्ञान मेला कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद नगरीय विकास मंत्री सायं 5.30 बजे वापस ग्वालियर आयेंगी।

Share This News :