Homeखेल ,
श्रीलंका में इमरजेंसी के बावजूद होगी टी20 ट्राई सीरीज

कोलंबो। श्रीलंका में मंगलवार दोपहर को इमरजेंसी लगा दी गई है। इसके बावजूद मंगलवार से होने वाली टी20 ट्राई सीरीज निर्धारित कार्यक्रमानुसार होगी।

भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश टीमों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। श्रीलंका में बुद्धिष्ट और मुस्लिम ग्रुप के बीच हुए हिंसा की वजह से सरकार ने पूरे देश में 10 दिन के लिए इमरजेंसी लागू कर दी। । इसके बाद ऐसा लग रहा था कि निदाहस ट्रॉफी के मुकाबले शायद ही खेले जाएं। श्रीलंका में खेले जाने वाले ट्राई सीरीज में मेजबान श्रीलंका के अलावा भारत और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच आज शाम 7 बजे से खेला जाना है।

बीसीसीआई की तरफ से बताया गया कि श्रीलंका में इमरजेंसी और कर्फ्यू की खबरें हैं। वैसे यह मामला कैंडी का है। टूर्नामेंट कोलंबो में खेला जाना है और वहां स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैं। इसके चलते टी20 ट्राई सीरीज निर्धारित समयानुसार ही होगी।

श्रीलंका सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि पूरे देश में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। कैंडी में सोमवार को दो गुटों में हुई झड़प में एक बुद्धिष्ट मारा गया था। इसके बाद यहां कर्फ्यू लागू कर दिया गया था।

श्रीलंका ने अपने 70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस ट्राई सीरीज टूर्नामेंट का आयोजन किया है। इस टूर्नामेंट में फाइनल समेत कुल 7 मुकाबले खेले जाने हैं। टूर्नामेंट आज से शुरु होगा और फाइनल मुकाबला 18 मार्च को खेला जाएगा। भारत की तरफ से इस टूर्नामेंट में टीम की अगुआई विराट की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा कर रहे हैं। वहीं बांग्लादेश की टीम की कप्तानी महमूदुल्लाह के हाथों में है। इस टूर्नामेंट में राउंड रोबिन के आधार पर दो फाइनलिस्ट का चुनाव होगा।

Share This News :