Home > मनोरंजन ,
शम्मी आंटी का 89 की उम्र में निधन, अमिताभ ने जताया शोक

मुंबई। à¤¶à¥à¤°à¥€à¤¦à¥‡à¤µà¥€ के निधन के शोक से अभी हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री उबरी भी नहीं है कि एक और दुखद समाचार सामने आ गई। हिंदी फिल्म जगत की वरिष्ठ अभिनेत्री शम्मी ने 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 

शम्मी को हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में उनके चाहने वाले शम्मी आंटी कह कर ही बुलाते थे। ख़बर है कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं और सोमवार की रात एक बजे उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार व सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है-"बेहतरीन अदाकारा और परफॉर्मर अब हमारे बीच नहीं हैं। उनकी तबियत लंबे समय से खराब चल रही थी। धीरे-धीरे सभी जा रहे हैं।"

बता दें कि शम्मी, सलमा ख़ान, साधना, आशा पारेख, हेलन, वहीदा रहमान और शम्मी कपूर का एक गैंग हुआ करता था। सभी लगभग महीने में एक साथ गेट टूगेदर ज़रूर किया करते थे। शम्मी ने ना सिर्फ फ़िल्मों में अभिनय किया है, बल्कि टीवी शोज़ में भी वह हमेशा अभिनय करती रही हैं। उनके चर्चित शो ‘देख भाई देख’ को कौन भूल सकता है?

‘ज़बान संभाल के’, ‘फ़िल्मी चक्कर’ जैसे शो में भी उन्होंने अभिनय किया। फ़िल्मों की फेहरिस्त में उनके नाम लगभग 200 फ़िल्में दर्ज हैं। उन्होंने छोटी उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था।

शम्मी ने मधुबाला, नरगिस, दिलीप कुमार जैसे वेटरन के साथ भी काम किया है। उनकी फ़िल्मों में ‘मल्हार’, ‘संगदिल’, ‘हाफ टिकट’, ‘जब जब फूल खिले’, ‘सजन’, ‘डोली’, ‘उपकार’, ‘इत्तेफ़ाक़’ जैसी फ़िल्में शामिल हैं।

Share This News :