Home > अपना शहर ,
खनिज की ऑनलाईन ई-टीपी जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ

कलेक्टर डॉ. संजय गोयल के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा ऑनलाईन ई-टीपी जारी करने की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। इसके लिये खनिज पट्टाधारक विभाग की वेबसाइट पर लॉगइन कर ई-टीपी ऑनलाईन प्राप्त कर सकते हैं।

      जिला खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश शासन खनिज विभाग द्वारा ई-टीपी जारी करने की व्यवस्था के अंतर्गत मध्यप्रदेश खनिज विभाग की वेबसाइट ekhanij.mp.gov.in पर लीज रजिस्ट्रेशन कर लॉगइन और पासवर्ड प्राप्त किया जा सकता है। इस प्रक्रिया के उपयोग में आने वाली कठिनाई के निराकरण के लिये जिला खनिज शाखा में श्री अतुल पाराशर से संपर्क किया जा सकता है। संबंधित पट्टाधारक मोबाइल नम्बर 75094-13281 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Share This News :