Home > मनोरंजन ,
जैसा श्रीदेवी ने प्लान किया था आज वैसे ही मनेगा जाह्नवी का बर्थडे

श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर 6 मार्च को 21 साल की हो जाएंगी. हर साल वो अपना बर्थडे अपने परिवार के साथ बहुत खुशी से मनाती थीं, लेकिन इस साल अपनी मम्मी के निधन से दुखी जाह्नवी को शायद अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने का मन न हो, लेकिन परिवार ने उनके लिए एक खास प्लान बनाया है.पिंकविला ने सूत्रों के हवाले से लिखा है- कपूर परिवार जाह्नवी के स्पेशल डे को और स्पेशल बनाना चाहता है. पूरा परिवार इस दिन डिनर पर जाएगा.सूत्र ने आगे कहा- श्रीदेवी ने जाह्नवी के बर्थडे के कुछ प्लान्स बनाए थे. उन्होंने बोनी कपूर से इसका जिक्र भी किया था. हालांकि किसी को पता नहीं था कि ऐसा कुछ हो जाएगा. श्रीदेवी के ना होने के बावजूद बोनी, जाह्नवी का बर्थडे अच्छे से सेलिब्रेट करना चाहते हैं.दूसरे सूत्र ने बताया- बोनी कपूर और उनका परिवार चाहता है कि जाह्नवी अपने जन्मदिन पर खुश रहें. जाह्नवी की सौतेली बहन अंशुला कपूर भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा होंगी.जाह्नवी की डेब्यू फिल्म 'धड़क' इस साल जुलाई में रिलीज होगी. श्रीदेवी इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड थीं, लेकिन अब वो इसे देखने के लिए जिंदा नहीं हैं.

Share This News :