Home > अपना शहर ,
मुख्यमंत्री आज संभाग के दतिया व अशोकनगर जिले के प्रवास पर

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 4 नवम्बर को संभाग के दतिया व अशोकनगर जिले के प्रवास पर आयेंगे।

      मुख्यमंत्री श्री चौहान 4 नवम्बर को दोपहर 1.20 बजे भोपाल से प्रस्थान कर 2.20 बजे वायुयान द्वारा दतिया आयेंगे। श्री चौहान दतिया में स्थानीय स्टेडियम मैदान में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे तथा वहाँ पर खरीफ फसल में हुए नुकसान की भरपाई के तौर पर जिले के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 9 करोड़ 39 लाख रूपए की राशि का वितरण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 3.50 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा दतिया से अशोकनगर जिले के लिये प्रस्थान करेंगे तथा वहाँ पर अपरान्ह 4.30 बजे पिपरई तहसील के ग्राम अमरौद में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री चौहान सायं 5 बजे अमरौद से भोपाल के लिये हैलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे।

Share This News :