Home > अपना शहर ,
संभाग में 10 हजार 877 छात्र-छात्राओं को साइकिल का वितरण

प्रदेश में स्कूल शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु बालक-बालिकाओं को साइकिल वितरण करने की योजना है। ग्वालियर संभाग में वर्ष 2016-17 में कुल 10 हजार 877 बालक-बालिकाओं को साइकिल का वितरण किया गया है। इसमें 4 हजार 934 बालिकायें तथा 5 हजार 943 बालक छात्र शामिल हैं।

      संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग ग्वालियर से प्राप्त जानकारी के अनुसार संभाग के ग्वालियर जिले में कुल 1156 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई है। इनमें 762 बालक तथा 394 बालिकायें शामिल हैं।

      इसी प्रकार शिवपुरी जिले में 3 हजार 390 साइकिल वितरित की गई है। इसमें 1859 बालक तथा 1531 बालिकायें शामिल हैं। गुना जिले में 2 हजार 470 साइकिल वितरित की गई हैं। इनमें 1350 बालकों तथा 1120 बालिकाओं को वितरण हुआ है। दतिया जिले में कुल एक हजार 402 साइकिल वितरण में 724 बालक तथा 678 बालिकायें शामिल हैं। अशोकनगर जिले में कुल 2 हजार 459 बालक-बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई हैं। इसमें 1248 बालक तथा 1211 बालिकाओं को साइकिल का वितरण किया गया है।

Share This News :