Home > अपना शहर ,
मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना में 56 प्रकरणों में 57 लाख 98 हजार की सहायता वितरित

प्रदेश में बच्चों के हृदय रोग उपचार हेतु मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना संचालित है। योजना के तहत सरकार उपचार हेतु पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराती है। योजना के तहत संभाग में 56 प्रकरणों में 57 लाख 98 हजार रूपए की सहायता वितरित की गई है।

      संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्वालियर संभाग के ग्वालियर जिले में योजना के तहत 4 प्रकरणों में 2 लाख 83 हजार रूपए की सहायता दी गई है। शिवपुरी जिले में 22 प्रकरणों में 22 लाख 20 हजार रूपए, गुना जिले में 18 प्रकरणों में 20 लाख 95 हजार रूपए, दतिया जिले में 4 प्रकरणों में 2 लाख रूपए तथा अशोकनगर जिले में 8 प्रकरणों में 10 लाख रूपए की सहायता राशि दी गई है।

Share This News :