Home > मनोरंजन ,
Oscars 2018: 'द शेप ऑफ वॉटर' बेस्ट फिल्म, देखें अवॉर्ड की पूरी लिस्ट

90वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में सभी अवॉर्ड की घोषणा की जा चुकी है. बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड 'द शेप ऑफ वॉटर' को दिया गया. इस फिल्म के निर्देशक गूलेर्मो à¤¡à¥‡à¤² टोरो हैं. उन्हें बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिला. इस फिल्म में सैली हॉकिन्स ने मुख्य भूमिका निभाई है. à¤¯à¥‡ अमेरिकी फैंटेसी ड्रामा है. इसमें 1962 के बाल्टीमोर शहर की कहानी बताई गई है. एक सरकारी लेबोरेटरी के गूंगे चौकीदार को पानी में रहने वाले जीव से प्रेम हो जाता है. इसमें हॉकिंन्स को चौकीदार के रूप में दिखाया है, जो अपने घर में अकेली रहती हैं.

 

 

बेस्ट लीड रोल एक्टर का अवार्ड डार्केस्ट ऑवर के ल‍िए गैरी ओल्डमैन को दिया गया.  जबकि बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड फ्रांसेस मैकडोरमंड को दिया गया. उन्हें ये अवॉर्ड थ्री बिलबोर्ड्स के ल‍िए मिला. बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड द शेप ऑफ वॉटर के ल‍िए गूलेर्मो à¤¡à¥‡à¤² टोरो को दिया गया.  à¤¸à¤¬à¤¸à¥‡ ज्यादा तीन अवॉर्ड क्रिस्टोफर नोलान की फिल्म डनकर्क ने जीते हैं. इसे बेस्ट साउंड एडिट‍िंग, बेस्ट साउंड मिक्सि‍ंग और बेस्ट फिल्म एडिटिंग का अवॉर्ड द‍िया गया. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड सैम रॉकवेल ने जीत लिया है. ये उन्हें थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसूरी के लिए दिया गया है.बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड का अवॉर्ड ब्लेड रनर 2049 को दिया गया. ये अवॉर्ड सिनेमैटोग्राफर रोजर डीकिन्स ने ग्रहण किया.जानें किसे क्या अवॉर्ड मिला....

-बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड 'द शेप ऑफ वॉटर' को दिया गया. इस फिल्म के निर्देशक गूलेर्मो à¤¡à¥‡à¤² टोरो हैं.

-बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड फ्रांसेस मैकडोरमंड को दिया गया. उन्हें ये अवॉर्ड  थ्री à¤¬à¤¿à¤²à¤¬à¥‹à¤°à¥à¤¡à¥à¤¸ आउटसाइड एबिंग, मिसूरी के लिए मिला.

-बेस्ट लीड रोल एक्टर का अवार्ड डार्केस्ट ऑवर के ल‍िए गैरी ओल्डमैन को दिया गया. 

-बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड द शेप ऑफ वॉटर के ल‍िए गूलेर्मो à¤¡à¥‡à¤² टोरो को दिया गया.

- बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड रिमेंमबर मी (कोको) को दिया गया.

- बेस्ट ओरिजनल स्कोर का अवॉर्ड एजेक्जेंडर डेसप्लेट को दिया गया. उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म द शेप ऑफ वॉटर के ल‍िए मिला.

- बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड का अवॉर्ड सिनेमैटोग्राफर रोजर डीकिन्स को दिया गया. उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म ब्लेड रनर 2049 के ल‍िए मिला. 

बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड जॉर्डन पीले को दिया गया. उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म गेट आउट के ल‍िए मिला.

- बेस्ट अडाप्टेड स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड  'कॉल मी बॉय योर नेम' के ल‍िए जेम्स आइवरी को दिया गया.

- बेस्ट शॉर्ट फिल्म – लाइव एक्शन  का अवॉर्ड 'द साइलेंट चाइल्ड' को दिया गया.

- बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट का अवॉर्ड 'हैवन इज अ ट्रैफिक जैम ऑन द 405' को दिया गया.

- बेस्ट फिल्म एडिटिंग का अवॉर्ड डनकर्क के ल‍िए एडिटर ली स्म‍िथ को दिया गया.

- बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का अवॉर्ड  'ब्लेड रनर 2049' को दिया गया.

-बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म का अवॉर्ड कोको को दिया गया.

-बेस्ट शॉर्ट फिल्म – एनिमेटेड का अवॉर्ड डियर बास्केटबाल को  दिया गया.

-बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड  एलिसन जैनी (आई, तोन्या) को दिया गया.

- बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म का अवॉर्ड अ फैन्टैस्टिक वुमन को दिया गया.

- बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड द शेप ऑफ वॉटर को दिया गया.

- बेस्ट साउंड एड‍िटिंग और बेस्ट साउंड मिक्स‍िंग का अवॉर्ड डनकर्क को दिया गया.

बेस्ट डाक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का अवॉर्ड अकेरस को दिया गया.

- बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइल का अवॉर्ड डार्केस्ट ऑवर को दिया गया है. बेस्ट कॉस्ट्यूम का अवॉर्ड फैंटम थ्रेड को दिया गया.

- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड सैम रॉकवेल ने जीत लिया है. ये उन्हें थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसूरी के लिए दिया गया है.

ऑस्कर के ल‍िए ये 9 फिल्में थी नामित

इस बार ऑस्कर के लिए 9 फिल्मों को नॉमिनेट किया गया था. इसमें पॉलिटिकल थ्रिलर से लेकर हॉरर फिल्में तक शामिल थीं. दो बड़े नामी डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलान और स्टीवन स्प‍िलबर्ग की फिल्में भी ऑस्कर की दावेदार मानी जा रही थीं. लेकिन ये अवॉर्ड द शेप ऑफ वॉटर फिल्म को मिला. जानिए ऑस्कर के लिए नाम‍ित इन फिल्मों की कहानी.

Share This News :