Home > मनोरंजन ,
प्रिया प्रकाश ने ऐसे मनाई होली

मुंबई। à¤ªà¥à¤°à¤¿à¤¯à¤¾ प्रकाश वारियर ने आखिर होली कैसे मनाई, ये जानने की उत्सुकता किसे नहीं होगी। इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी 18 साल की मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर ने धूमधाम से होली मनाई और उस होली सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर हुए इस वीडियो में नजर आईं प्रिया ने अपने को-स्टार रोशन अब्दुल रहूफ और अन्य दोस्तों के साथ होली मनाई। इस वीडियो में फिल्म 'उरु अदार लव' के अन्य एक्टर्स भी नजर आए।

प्रिया ने खुद इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा, 'होली ऐसी पहली कभी नहीं मनाईं।'

प्रिया प्रकाश और उनकी ऑनस्क्रीन बॉयफ्रेंड की केमिस्ट्री एक बार फिर छा गई। प्रिया प्रकाश की लोकप्रियता का आलम यह है कि इंस्टाग्राम पर उनके 5 मिलियन फॉलोअर्स हैं जो कि फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग से ज्यादा है। जकरबर्ग के इंस्टाग्रा पर 4.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

मलयालम फिल्म 'उरु अदार लव' के एक गाने 'मानिक्या मलाराया पूवी' की 26 सेकंड की एक क्लिपिंग से प्रिया प्रकाश लोगों के दिलों की धड़कन बन गई थी। इस वीडियो में प्रिया अपने बॉयफ्रेंड को आंख मारती नजर आती है। प्रिया के इस अंदाज ने उन्हें नेशनल क्रश बना दिया।

Share This News :