Home > अपना शहर ,
कुपोषण से मुक्ति हेतु संभाग में 8 हजार बच्चों को लिया गोद

प्रदेश में समाज की मुख्यधारा से दूर परिवारों के अतिकम वजन के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने और समुदाय में इनके प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से “स्नेह सरोकार” कार्यक्रम संचालित है। इसके तहत ग्वालियर संभाग में 8 हजार से अधिक बच्चों को गोद लेकर उन्हें कुपोषण से मुक्ति के लिये कार्य किया जा रहा है।

      संयुक्त संचालक एकीकृत बाल विकास सेवा ग्वालियर श्री हरिकृष्ण शर्मा ने बताया कि स्नेह सरोकार कार्यक्रम के तहत अतिकम वजन के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने की जिम्मेदारी समुदाय, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, उद्योगपतियों द्वारा ली गई है। इनके द्वारा फल, सब्जी, दूध, खिलौने, गणवेश आदि सहयोग लेकर सामान्य श्रेणी में आने तक पूरी देखभाल करने का है। इस कार्यक्रम के तहत ग्वालियर संभाग में 8 हजार 825 बच्चों का नामांकन किया गया है। इनमें 8 हजार 22 बच्चों को गोद लेकर कुपोषण से मुक्ति हेतु कार्य सभी के सहयोग से किया जा रहा है।

      उन्होंने बताया कि संभाग के ग्वालियर जिले में एक हजार 666, शिवपुरी में 3 हजार 528, गुना में 1700, अशोकनगर में 624 तथा दतिया जिले में 504 बच्चों को गोद लिया जाकर कार्य किया जा रहा है।

Share This News :