Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे सिंधिया ,राहुल की हरी झंडी

भोपाल .कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने पार्टी नेताओं को इस बात का इसारा कर दिया है कि मध्यप्रदेश में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे .पार्टी सूत्रों ने बताया कि श्री सिंधिया के नाम का एलान बहुत जल्दी हो जायेगा .इसके बाद पार्टी के सभी बड़े नेता भोपाल में चुनावी रणनीति को अंजाम देंगे .बतया जा रहा है कि श्री सिंधिया के साथ -साथ बड़े नेता प्रदेश भर का दौरा करेंगे .पहले अटेर फिर चित्रकूट और अब मुंगावली -कोलारस चुनाव जीत कर कांग्रेस उत्शहित है . कोलारस और मुंगावली कि जीत का सेहरा श्री सिंधिया के सर बंधा है .पार्टी अध्यक्ष राहुल गाँधी भी इस जीत से खुश हैं .बतादें कि कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लंम्बे समय से श्री सिंधिया को मुख्यमंत्री के रूप  में प्रोजेक्ट करने कि मांग करते आ रहे हैं .खबर है कि राहुल गाँधी ने श्री सिंधिया को मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट करने के पार्टी नेताओं को संकेत दे दिय हैं 

Share This News :