Home > अपना शहर ,
जल उपभोक्ता संस्था निर्वाचन क्षेत्र में हथियारों के प्रदर्शन पर रोक

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. संजय गोयल द्वारा जल उपभोक्ता संस्‍थाओं के निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए संस्था निर्वाचन क्षेत्रों में अस्त्र-शस्त्र और अन्य घातक हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है।

      कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने कहा है कि जल उपभोक्ता संस्‍था आम निर्वाचन 2016 के तहत जिले की 50 जल उपभोक्ता संस्थाओं के लिये 6 नवम्बर रविवार को मतदान कराया जाना है। मतदान प्रक्रिया के उपरांत वहीं पर मतगणना की कार्रवाई भी सम्पन्न होगी। सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने तथा स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए संस्थाओं क्षेत्रांतर्गत भारतीय दण्ड प्रक्रिया की धारा-144 के तहत अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन और लेकर चलने को पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। यह प्रतिबंध न्यायाधीशगण, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्तव्य पालन में लगाए गए मजिस्ट्रेट अधिकारियों, सुरक्षा बलों व अर्द्धसैनिक बलों, विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा में लगाए गए सुरक्षाकर्मियों पर प्रभावशील नहीं होगा। इस आदेश का उल्लंघन करने पर धारा-188 के अंतर्गत कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

Share This News :