Homeखेल ,
खुल गया राज, धोनी इसलिए नहीं लगाते हेलमेट पर तिरंगा

मुंबई। à¤®à¤¹à¥‡à¤‚द्र सिंह धोनी को आपने स्टम्प्स के पीछे कई बार देखा है, लेकिन क्या यह गौर किया है कि विकेट कीपिंग करते समय माही जो हेलमेट पहनते हैं, उस पर तिरंगा क्यों नहीं होता? अब इसका राज खुल गया है और इसके पीछे की कहानी जानने के बाद आपके मन में धोनी को लेकर सम्मान और बढ़ जाएगा।

दरअसल, विकेट कीपिंग करते हुए धोनी को कभी टोपी तो कभी हेलमेट पहनना होता है। खासतौर पर वनडे और टी-20 में गेंदबाज तेजी से बदलते हैं। तेज गेंदबाज के समय उन्हें हेलमेट पहनना होता है और स्पीनर के समय टोपी।

धोनी इसके लिए बार-बार 12वें खिलाड़ी की सेवाएं नहीं लेते हैं। फटाफट चलते क्रिकेट में अम्पायर भी इसकी अनुमति नहीं देंगे, क्योंकि समय खर्च होगा। इसलिए धोनी टोपी और हेलमेट, दोनों लेकर मैदान पर आते हैं।

जब टोपी पहनते हैं, तो हेलमेट को मैदान पर अपने पीछे रख देते हैंं। राष्ट्रीय ध्वज का अपमान न हो, इसलिए उन्होंने इस हेलमेट पर तिरंगा नहीं लगाया है। नियमानुसार, जिन चीजों पर राष्ट्रीय ध्वज लगा होता है, उन्हें जमीन पर नहीं रखते हैं।

इस तरह धोनी अपने राष्ट्रीय प्रतीक का सम्मान करते हैं, इसलिए बगैर तिरंगे वाले हेलमेट पहनते हैं।

Share This News :