Home > मनोरंजन ,
श्रीदेवी :अंतिम संस्कार संबंधित जानकारी पर एक नजर

  • परिवार ने एक विस्तृत बयान में कहा गया, ‘‘खुशी, जाह्नवी, बोनी कपूर, समूचे कपूर और अय्यप्पन परिवारों की ओर से मीडिया का उसकी संवेदनशीलता तथा भावुक क्षणों में समर्थन करने के लिए धन्यवाद।’’ 
  • शुभचिंतक सेलेब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब, गार्डन नंबर-5, लोखंडवाला परिसर, अंधेरी पश्चिम में सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक अपनी संवेदना व्यक्त कर सकते हैं। मीडिया भी अपना सम्मान व्यक्त कर सकता है, ‘‘बशर्ते, कैमरा, रिकार्डिंग उपकरण आदि संबंधित स्थल से बाहर रखे जाएं।’’ 
  • खबरों की मानें तो श्रीदेवी की अंतिम यात्रा दोपहर 2 बजे सेलीब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब से शुरू होगी जो विले पार्ले सेवा समाज शमशान भूमि में जाकर समाप्त होगी। अंतिम संस्कार लगभग 3:30 बजे होगा।
 
बरसों तक अपने शानदार अभिनय के बल पर करोड़ों दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड की दिवंगत सुपरस्टार à¤¶à¥à¤°à¥€à¤¦à¥‡à¤µà¥€ का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट से सीधे लोखंडवाला स्थित उनके घर पहुंचा। श्रीदेवी की दोनों बेटियां à¤­à¥€ अनिल कपूर के घर से अपने घर पहुंची। à¤…निल अंबानी और अमर सिंह सहित कई लोग लोखंडवाला स्थित उनके (श्रीदेव) आवास 'ग्रीन एकर्स' पहुंचे। à¤¶à¥à¤°à¥€à¤¦à¥‡à¤µà¥€ के घर के बाहर फैंस की जबरदस्त भीड़ होने के कारण पुलिस को काबू करने में परेशानी हो रही है । à¤ªà¤°à¤¿à¤µà¤¾à¤° की ओर से एक कार्ड जारी किया गया है जिसमें अंतिम दर्शन व श्रद्धांजलि सभा का पूरा ब्योरा दिया गया है। इस कार्ड में श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी, बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर और पति बोनी कपूर का नाम लिखा गया है, साथ ही पूरे कपूर परिवार और अय्यप्पम परिवार की ओर से दुख की इस घड़ी में शोक व्यक्त किया गया है। 

Share This News :