Home > मनोरंजन ,
श्रीदेवी का शव मुंबई के लिए रवाना, आखिरी दर्शन से अंतिम संस्कार तक का ये शेड्यूल

श्रीदेवी की पार्थिव देह दुबई एयरपोर्ट से साढ़े 6 बजे रवाना हो चुकी है. प्लेन में  बोनी कपूर, संजय कपूर, अर्जुन कपूर, रीना मारवाह और संदीप मारवाह सहित 10 लोग हैं. बताया जा रहा है कि रात साढ़े 9 बजे तक ये मुंबई पहुंच जाएगी. श्रीदेवी के परिजनों ने मंगलवार को बयान जारी कर श्रीदेवी के अंतिम संस्कार की जानकारी दी.

 à¤ªà¤¾à¤°à¤¿à¤µà¤¾à¤° की ओर से दी गई जानकारी के मुताबि‍क श्रीदेवी का पार्थ‍िव शरीर जैसे ही भारत पहुंचेगा सबसे पहले उसे उनके लोखंडवाला स्थि‍त घर ग्रीन एकड्स ले जाया जाएगा. इसके बाद तड़के श्रीदेवी के पार्थ‍िव शरीर को सेलिब्रेशन क्लब ले जाया जाएगा. सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक लोग अंतिम दर्शन करेंगे. ये क्लब उनके घर के पास स्थ‍ित है. इसके बाद 3.30 से 5.30 बजे के बीच में विले पार्ले के पवन हंस शमशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Share This News :