Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र राष्ट्रीय रामायण मेला में शामिल हुए

ग्वालियर । जनसंपर्क एवं जल संसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र गुरूवार को राष्ट्रीय रामायण मेला में श्रीराम कथा सुनने पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने कथा वाचक पूज्य संत प्रेमभूषण महाराज से आशीर्वाद लिया और पुष्पाहारों से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री जयभान सिंह पवैया भी उपस्थित थे। विदित हो उच्च शिक्षा मंत्री पवैया की पहल पर यहाँ हजीरा स्थित मनोरंजनालय प्रांगण में श्रीराम कथा एवं राष्ट्रीय रामायण मेले का आयोजन हो रहा है। गत 17 फरवरी से शुरू हुआ यह रामायण मेला 23 फरवरी तक चलेगा। 

Share This News :