Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मेरा बूथ ,मेरा गौरव :डॉ नरोत्तम मिश्र

प्रदेश के जल संसाधन और जनसम्पर्क मंत्री नरोत्तम मिश्र कोलारस में ताबड़तोड़ सभाएं कर रहे हैं .प्रचार के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा की मेरा बूथ ,मेरा गौरव .को आत्मसात करते हुए काम करें .अपने अपने बूथ को जीत कर अपना और पार्टी का सम्मान बढ़ाएं .बीजेपी की जीत में हम सबका सम्मान है ..बीजेपी की जीत से कोलारस का तेज गति से विकाश होगा .उन्होंने कहा की आपकी कोई भी समस्या हो में हल करबाउंगा .नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोलारस का विकास करने के लिए हम केवल 5 माह का समय मांग रहे है,जिंदगी भर का पट्टा नही! आप एक बार 5 महीने के लिए मेरी बात मान लो ओर फिर आप पर कोई भी मुसीबत आए तो आप मेरे पास भोपाल या दतिया कहीं भी चले आना! मैं आपकी सेवा में जान लगा दूंगा! उन्होंने कहा कि सांसद सिंधिया बोलते है  à¤•ि मैने कोलारस मे सड़को का जाल बिछाया है जबकि हकीकत यह है कि सांसद महोदय प्रधानमंत्री सड़क को अपनी सड़क बता शिलान्यास कर जाते है,जबकि ये सड़के तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा बनवाई गई सड़के है । मंत्री मिश्रा ने कहा कि जहां ज्योतिरादित्य सिंधिया नहीं होंगे  à¤µà¤¹à¤¾à¤‚ तो सड़के होती ही नहीं होंगी। मंत्री डॉ मिश्रा के जनसम्पर्क के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This News :