Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनता करारा जवाब देगी :जयवर्धन सिंह

 à¤°à¤¾à¤§à¥Œà¤—ढ़ विधायक जयवर्धन सिंह का  कहना है कि कांग्रेस का माहौल देख सीएम शिवराज सिंह बौखला गये है। तभी मुंगावली और कोलारस में मतदाताओं को धमकाने जैसी खबरें आ रही है। à¤•ोलारस जाने के लिए अल्प प्रवास पर ग्वालियर आये जयवर्धन सिंह ने अनौपचारिक चर्चा में कहा कि वर्तमान में देश में जो भाजपा द्वारा झूठ की राजनीति की जा रही है अब जनता उसे समझ चुकी है। वो समझती है कि सच क्या है और झूठ क्या। एक सवाल के जवाब में इस प्रतिनिधि से जयवर्धन सिंह ने कहा कि झूठ तो आखिर झूठ होता है कब तक चलेगा, अब सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने उपचुनावों के बारे में कहा कि कोलारस और मुंगावली में निश्चित तौर पर श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने काफी मेहनत की है वहां कांग्रेस को बड़ी जीत मिलेगी .उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुये कहा कि मुख्यमंत्री ने नपा चुनावों में झूठा और भ्रामक प्रचार किया था तथा पूरी सरकार और प्रशासन को थोप दिया था, पर सच और झूठ की लड़ाई में देर से ही सही सच की जीत होती है। अब ऐसे ही भ्रामक प्रचार को एक बार फिर उपचुनावों कोलारस और मुंगावली में मुख्यमंत्री दोहरा रहे है, यहां भी उन्हें जनता करारा जवाब देगी। 

Share This News :