Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मंत्री यशोधरा राजे को चुनाव आयोग का नोटिस

शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के मतदाताओं को धमकाने के मामले में चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है।
कांग्रेस की शिकायत के बाद आयोग ने यशोधरा राजे सिंधिया को नोटिस जारी कर तलब किया है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया मतदाताओं को धमकाने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 123(2) के तहत करप्ट प्रैक्टिस का आरोपी माना गया है। आईपीसी की धारा 171 के तहत भी उन्हें आरोपित किया गया है। चुनाव आयोग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मंत्री को नोटिस जारी किया है। सिंधिया को 20 फरवरी को सुबह 10 बजे आयोग में तलब किया गया है।
मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने पड़ोरा गांव की एक आमसभा में मतदाताओं को धमकी दी थी कि कमल को वोट दो नहीं तो राज्य सरकार इलाके में विकास के काम नहीं करेगी। अगर कांग्रेस का विधायक चुना तो न मकान मिलेगा न चूल्हा देंगे। यशोधरा ने कहा कि अगर कांग्रेस को वोट दिया तो शिवराज मंत्रिमंडल क्षेत्र के काम नहीं करेगा।

Share This News :