Home > अपना शहर ,
उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया ने डॉ. पापरीकर को श्रृद्धांजलि अर्पित की

प्रदेश के उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाजसेवी  स्व. रघुनाथ राव पापरीकर के निवास स्थान पर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्व. पापरीकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रृद्धांजलि दी। वयोवृद्ध समाजसेवी डॉ. पापरीकर का गत 24 अक्टूबर को देहावसान हो गया था।

     श्री पवैया ने आज वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. महिपाल सिंह भदौरिया के निवास पर पहुँचकर उनके चित्र पर श्रृद्धा-सुमन अर्पित किए और श्रृद्धांजलि अर्पित की। इनके अलावा निम्बालकर की गोठ में अन्ना महाराज के घर भी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुँचे।

  

Share This News :