Home > अपना शहर ,
6 लाख 53 हजार 375 विद्यार्थियों को 41 करोड़ 54 लाख रूपए से अधिक की छात्रवृत्ति स्वीकृत

लोक शिक्षण संभाग ग्वालियर द्वारा ग्वालियर संभाग में चालू शिक्षण सत्र के दौरान 6 लाख 53 हजार 375 विद्यार्थियों को 41 करोड़ 54 लाख 20 हजार 685 रूपए की छात्रवृत्ति स्वीकृत कर 92 प्रतिशत उपलब्धी हासिल करके प्रदेश में ग्वालियर संभाग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह जानकारी बुधवार को ग्वालियर कमिश्नर श्री शिवनारायण रूपला की समीक्षा बैठक के दौरान दी।

कमिश्नर श्री रूपला ने बताया कि छात्रवृत्ति पोर्टल पर 13 लाख 28 हजार 724 विद्यार्थियों का नामांकन किया गया था। जिनमें से 12 लाख 38 हजार 427 विद्यार्थियों की प्रोफाइल अपडेट की गई थी। इसमें से 7 लाख 10 हजार 572 विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिये पात्र पाए गए थे। इनमें से 6 लाख 53 हजार 375 विद्यार्थियों को 41 करोड़ 54 लाख 20 हजार 685 रूपए की छात्रवृत्ति स्वीकृत कर 92 प्रतिशत  उपलब्धी हासिल की है।

दतिया जिले में छात्रवृत्ति वितरण में सर्वाधिक 97.1 प्रतिशत उपलब्धी हासिल की है। जिले में 83 हजार 74 विद्यार्थियों में से 80 हजार 670 विद्यार्थियों को 5 करोड़ 44 लाख 15 हजार 775 रूपए छात्रवृत्ति स्वीकृत की गई है।

अशोकनगर जिले में 96.5 प्रतिशत उपलब्धी हासिल की है। इस जिले में 98 हजार 484 विद्यार्थियों में से 95 हजार 26 विद्यार्थियों को 5 करोड़ 53 लाख 63 हजार 925 रूपए की छात्रवृत्ति स्वीकृत की गई है।

गुना जिले ने एक लाख 32 हजार 578 विद्यार्थियों की छात्रवृत्तियाँ स्वीकृत दी है जो 88.3 प्रतिशत की उपलब्धी है। इस जिले में एक लाख 50 हजार 119 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति स्वीकृत होनी थी, जिसमें से एक लाख 32 हजार 578 विद्यार्थियों की 10 करोड़ 66 लाख 72 हजार 620 रूपए की छात्रवृत्तियाँ स्वीकृत हो गई हैं। शेष 8 हजार 879 विद्यार्थियों की छात्रवृत्तियाँ स्वीकृत करने की कार्रवाई जारी है।

ग्वालियर जिले में छात्रवृत्ति वितरण में 94.4 प्रतिशत उपलब्धी हासिल की है। ग्वालियर में एक लाख 59 हजार 516 विद्यार्थियों में से एक लाख 50 हजार 637 विद्यार्थियों को 9 करोड़ 49 लाख 12 हजार 355 रूपए क छात्रवृत्ति स्वीकृत की गई है। शिवपुरी जिले में 2 लाख 19 हजार 379 विद्यार्थियों में से एक लाख 94 हजार 464 विद्यार्थियों को 10 करोड़ 40 लाख 56 हजार 10 रूपए की छात्रवृत्ति स्वीकृति की गई जो 88.6 प्रतिशत की उपलब्धी है।

Share This News :