Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
बुआ-भतीजे ने कोलारस में बनाया दिलचस्प माहौल , मुख्यमंत्री आज कोलारस में

 à¤…टेर और चित्रकूट उपचुनाव में मिली पराजय से भयभीत भारतीय जनता पार्टी ने कोलारस और मुंगावली उपचुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों सीटों पर भाजपा शुरू से प्रचार में पीछे थी, लेकिन कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के कमान संभालने के बाद कोलारस में भाजपा और कांगेस के बीच कांटे की टक्कर का माहौल बन गया है। बुआ और भतीजे, दोनों यहां पूरी क्षमता से प्रचार में लगे हैं। इससे चुनाव दिलचस्प हो गए हैं। मालूम हो कि दोनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा रहा है।मुख्यमंत्री 15 फरवरी को कोलारस विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी देवेन्द्र जैन के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक गांवों में सघन जनसंपर्क भी करेंगे। उपचुनाव प्रभारी रामेश्वर शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री कोलारस, बदरवास एवं रन्नौद मंडल में चुनावी सभा एवं जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद वे जनदर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Share This News :