Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
बेटियों का पिता बनकर आशीर्वाद देने आया हूं: नरोत्तम

दतिया । जनसम्पर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने बडौनी पहुंचकर कुशवाहा समाज द्वारा आयेाजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने वर-बधुओं केा आशीर्वाद दिया। इसके साथ ज्योतिवाफुले की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित किया।
जनसंपर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने वर वधुओं को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आज मैं यहां बेटियों को पिता बनकर आशीर्वाद देने आया हूं। जीवन में कोई भी संकट पडे़ मुझे याद करना दौडा चला आऊगा। कार्यक्रम मे ंपहुचंने पर कुशवाहा समाज द्वारा मुख्य अतिथि पुष्पहारों से स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन लवकुश स्वयंसेवी संस्था द्वारा किया गया। इस दौरान सर्वश्री कालीचरण कुशवाहा, डाॅ. बनमाली कुशवाहा, संतोष कुशवााह, ठाकुरदास कुशवाहा, रामलाल कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। समिति द्वारा वर बधुओं को समस्त गृहस्थी का सामान टीबी आदि प्रदान किए। सात जोडों का समारोह पूर्वक विवाह संपन्न हुआ।

Share This News :