Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
उमा का दावा - पाक के हमले के दौरान नेहरू ने आरएसएस से मांगी थी मदद

भोपाल। à¤†à¤°à¤à¤¸à¤à¤¸ प्रमुख मोहन भागवत के सेना वाले बयान इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने दावा किया है कि आजादी के बाद जब पाकिस्तान ने हमला किया था, तो प्रधानमंत्री जवाहलाल नेहरू ने आरएसएस से मदद मांगी थी। लेकिन उमा भारती ने अपने इस बयान में आरएसएस प्रमुख को लेकर कुछ नहीं बोला।

उमा भारती ने कहा कि आजादी के बाद कश्मीर के राजा महाराजा हरि सिंह संधि पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे थे और शेख अब्दुल्ला ने हस्ताक्षर करने के लिए उनपर दबाव डाला। इस बीच नेहरू दुविधा में थे। फिर पाकिस्तान ने एकाएक हमला कर दिया और उसके सैनिक उधमपुर की तरफ बढ़ने लगे। उस समय नेहरूजी ने गुरू गोवलकर (तत्कालीन आरएसएस प्रमुख एम एस गोवलकर) आरएसएस के स्वयंसेवकों की मदद मांगी, जिसके बाद आरएसएस स्वयंसेवक मदद को जम्मू-कश्मीर गए थे।

इसके पहले भागवत ने कहा था कि स्वयंसेवक देश की रक्षा के लिए हमेशा तैयार हैं, अगर देश को जरूरत पड़ी तो वे तीन दिन में ही सेना के रूप में मातृभूमि की रक्षा के लिए तैयार हो जाएंगे। भागवत के इस बयान के बाद विपक्ष ने हंगामा खड़ा कर दिया और इसे देश के लिए जान न्‍योछावर करने वालों का अपमान बताया था।

Share This News :