Home > अपना शहर ,slider news,
मेंहदी -हल्दी की रस्म के साथ महिला संगीत १५ को ,सामूहिक बिवाह की तैयारी जोरों पर २५१ जोड़े १७ को दाम्पत्य सूत्र में बंधेंगे

ग्वालियर. जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष और बीजेपी नेता डॉक्टर सतीश सिंह सिकरवार ने बताया कि न्यास के तत्वाधान में २५१ जोड़ों का निशुल्क बिवाह -निकाह फुलेरा दोज १७ फरवरी को कटोरा ताल के सामने मैदान पर होंगे .इस क्रम में   à¤®à¥‡à¤‚हदी -हल्दी की रस्म के साथ महिला संगीत १५ फरवरी  को बिवाह  स्थल पर होगा ,सामूहिक बिवाह की तैयारी जोरों पर हैं और  २५१ जोड़े १७ फरवरी  को दाम्पत्य सूत्र में बंधेंगे .न्यास के सचिब चंद्र प्रकाश गुप्ता ने बताया कि बधु को १५ फरवरी के कार्यक्रम में कुछ बिवाह सामग्री भी दी जायगी .कोषाध्यक्ष अबध सिंह धाकरे ने कहा कि ५० हजार लोगों के भोजन कि बयबस्था एमएल बी कॉलेज मैदान पर कि जा रही है. डेढ़ सो भोजन स्टाल लगेंगे .पेयजल कि पर्याप्त बयबस्था रहेगी .न्यास के सहसचिब अबधेश कौरव ने बताया कि बिवाह कि जोरदार तरीके से तैयारियां अंतिम दौर में हैं .बिबाह आयोजन समिति के संयोजक राजीव चड्डा ने बताया कि बारात का जोरदार स्वागत होगा .टीम के अन्य सदस्यों में सुरेश प्रजापति .नरेश कौशिक ,विजय बहादुर त्यागी ,सरीन ,नवीन गर्ग ,प्रदीप तोमर ,श्रीकृष्ण यादव समेत सभी सदस्य पूरी मेहनत से अपने काम को अंजाम दे रहे हैं 

Share This News :