Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ओलावृष्टि से फसलों को करोड़ों की क्षति

भोपाल। à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ में बीते 24 घंटे में हुई ओलावृष्टि से करोड़ों रुपए की फसल की क्षति होने की आशंका है। सरकार ने कलेक्टरों से सर्वे कर राजस्व परिपत्र पुस्तिका (आरबीसी) के तहत सर्वे कराकर राहत मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि नजरिया आकलन की रिपोर्ट एक-दो दिन में सरकार के पास आ जाएगी। किसानों को राहत देने के लिए नजरिया आकलन मान्य किया जाएगा। वहीं, कृषि विभाग का अनुमान है कि एक दर्जन जिलों में करीब 80 हजार हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में फसलों को नुकसान हो सकता है।

रविवार को दोपहर बाद तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से देवास, सीहोर, बैतूल, दमोह, नरसिंहपुर सहित कई जिलों में फसलें प्रभावित हुई हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों को दूरभाष से मिली मैदानी जानकारी के हिसाब से पक चुकी चना की फसल को सर्वाधिक नुकसान हुआ है।

वहीं, गेहूं की फसल खेत में ही गिर गई है। यदि मौसम नहीं खुलता है और फसल खड़ी नहीं होती है तो इसका असर दाने पर पड़ सकता है। उद्यानिकी फसलों पर भी असर पड़ने की सूचना मिल रही है। प्रमुख सचिव राजस्व अरुण पांडे ने बताया कि सभी कलेक्टरों को नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा है कि राजस्व परिपत्र पुस्तिका के प्रावधानों के अनुसार प्रभावितों को राहत भी उपलब्ध कराई जाए।

Share This News :