Homeखेल ,
कैप्टन कोहली का एक और कारनामा, द्रविड़-अजहर से निकले आगे

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मौजूदा साउथ मौजूदा अफ्रीका दौरे में कई उपलब्धियां अपने नाम कर चुके हैं. वनडे सीरीज के चौथे वनडे में उन्होंने 75 रनों की पारी खेली. इस पारी की बदौलत उन्होंने कप्तान के तौर पर बड़ा रिकॉर्ड बना डाला.

दरअसल, किसी भी एक विदेश दौरे में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय कप्तानों में विराट कोहली टॉप पर आ चुके हैं. साउथ अफ्रीका दौरे में विराट के बल्ले से अब तक 679 रन आ चुके हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम था, जिन्होंने 2006 में वेस्टइंडीज दौरे में 645 रन बनाए थे.

चौथा वनडे: अफ्रीकी जीत की ये तस्वीर हुई वायरल, ICC ने किया है शेयर

एक विदेश दौरे में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय कप्तान

679* रन- विराट कोहली, साउथ अफ्रीका में, 2017/18

645 रन- राहुल द्रविड़, वेस्टइंडीज में, 2006

573 रन- विराट कोहली, श्रीलंका में , 2017

544 रन - मो. अजहरुद्दीन, इंग्लैंड, 1990

2017/18 के साउथ अफ्रीका दौरे में विराट ने अब तक तीन टेस्ट और चार वनडे खेले हैं. इसके बाद वनडे सीरीज में और 2 मैचों के बाद तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिससे विराट का रिकॉर्ड और पुख्ता हो जाना तय है.

चहल-कुलदीप की ये नाकामी टीम इंडिया को पड़ी महंगी

मौजूदा अफ्रीका दौरे में विराट की 10 पारियां-

- केपटाउन टेस्टः 5, 28

- सेंचुरियन टेस्टः 153, 5

- जोहानिसबर्ग टेस्टः 54, 41

- पहला वनडे- 112, दूसरा वनडे- 46*, तीसरा वनडे- 160*, चौथा वनडे- 75

 

Share This News :