Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
हाँ में गोहद से चुनाव लड़ूंगी :संजू जाटव

ग्वालियर .भारतीय जनता पार्टी की तेज तर्रार नेत्री संजू जाटव का कहना है की में गोहद से बिधान सभा का चुनाव लड़ूंगी .में लगातार गोहद क्षेत्र में जनसम्पर्क कर रही हूँ .जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है .जिस तरह मुझे जनपद अध्यक्ष पद से हटाया गया है ,उस कारण जनता की सहानभूति मेरे साथ है .उन्होंने कहा की मेरे बढ़ते कद को बीजेपी के कुछ नेता पचा नहीं पाय और मुझे हटबा दिया .पार्टी संगठन मेरा साथ देती तो में अध्यक्ष पद से नहीं हटती .में बीजेपी से टिकिट चाहूंगी ,अगर नहीं मिला तो रास्ते खुले हैं .में सो फीसदी चुनाव लड़ूंगी .

Share This News :