Homeखेल ,
महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका से जीती वनडे सीरीज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा वनडे 178 रनोॆ से जीत लिया है. तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारत ने 2-0 से अजेय बढ़त ले ली है. बुधवार को किंबरले में भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने 303 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा, लेकिन मेजबान टीम 30.5 ओवरों में 124 रनों पर ढेर हो गई. भारत ने पहला वनडे 88 रनों से जीता था.साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था, जिसके बाद पूनम राउत और स्मृति मंधाना ने भारत को बेहतरीन शुरुआत दी. भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 302/3 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. स्मृति मंधाना ने 129 गेंदों में 135 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 55 और वेदा कृष्णामूर्ति ने नाबाद 51 रनों की पारी खेली. कप्तान मिताली राज ने 20 रन बनाए.

Share This News :