Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ग्रामीण क्षेत्र के विकास को देंगे प्राथमिकता: नरोत्तम मिश्र

उदगंवा में हायर सेकेण्ड्री स्कूल भवन का लोकार्पण 
दतिया । मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने उदगंवा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम à¤‰à¤¦à¤—ंवा à¤®à¥‡à¤‚ 1.55 करोड़ की लागत के हायर à¤¸à¥‡à¤•ेण्ड्री भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने राहत की चाय एवं बिजली के बिस्कुट कार्यक्रम के तहत किसानों को मिलने वाली सूखा राहत की विभिन्न ग्रामों में जाकर जानकारी दी। 
उन्होंने हर घर à¤®à¥‡à¤‚ à¤®à¥à¤«à¥à¤¤ बिजली कनेक्शन देने की सौभाग्य योजना की जानकारी देते हुए ग्रामीणजन को बताया कि हर घर तक शासन की योजना के तहत् मुफ्त विद्युत मीटर देकर बिजली पहुंचाई जायेगी। ग्राम उदगंवा में स्कूल भवन के लोकार्पण के उपरांत उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार गांव गरीब किसान की भलाई के लिए हर कदम उठा रही है। बच्चों को शिक्षा के लिए अच्छे संसाधन हो। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उद्गंवा में हायर सेकेण्ड्री स्कूल भवन बनवाया गया है। उन्होंने जब ग्रामीणजन से पूछा कि भवन कैसा है तो सभी एक राय होकर हायर सेकेण्ड्री स्कूल भवन की निर्माण और सुंदरता की तारीफ की। 
जनसम्पर्क मंत्री ने कहा कि हाॅल में केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट में किसानों की चिन्ता करते हुए केन्द्र सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य की इस प्रकार से व्यवस्था की जायेगी कि हर किसान को इसका फायादा मिले। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा फसलें खराब होने पर राहत राशि दी जा रही है। उद्गंवा के 2675 किसानों को 86 लाख 49 हजार 468 रूपये की राशि दी जायेगी। आज उन किसानों को राहत राशि खाते में पहुंचाई गई है जिन्होंने अपने कागजात जमा किए है। उन्होंने किसानों से कहा कि वह पटवारी को अपने बैंक, परिवार आईडी आदी की जानकारी जरूर दें ताकि उनके खाते में राशि भेजी जा सके। 

Share This News :