Homeखेल ,
वर्ल्ड कप के बाद मालामाल हुई U-19 टीम इंडिया, पैसों की बारिश

भारतीय टीम ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत लिया है. फाइनल में उसने ऑस्ट्रेलियाई चुनौती ध्वस्त कर सर्वाधिक चौथी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया.

पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अविजित रही. उसने बिना कोई मैच गंवाए फाइनल तक का सफर तय किया और खिताबी मुकाबले में कंगारुओं को चारों खाने चित कर दिया.

टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने के बाद बीसीसीआई ने खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश की है. बीसीसीआई ने अंडर-19 के कोच राहुल द्रविड़ को 50 लाख का इनाम देने की घोषणा की है.

कोच राहुल द्रविड़ के अलावा भारतीय टीम के हर खिलाड़ी को 30-30 लाख रूपये देने का एलान किया है.  वहीं टीम के सपोर्ट स्टाफ को 20-20 लाख रूपये इनाम देने की घोषणा की है.

Share This News :