Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
शिवराज कैबिनेट में विस्तार, तीन मंत्रियों ने ली शपथ

भोपाल। à¤²à¤‚बे इंतजार के बाद शनिवार सुबह शिवराज कैबिनेट का विस्तार किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सुबह साढ़े नौ बजे राजभवन में एक सादे समारोह में तीन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। शिवराज कैबिनेट में अब बालकृष्ण पटेल, जालमसिंह पटेल और नारायणसिंह कुशवाह को जगह दी गई है।

नारायण सिंह कुशवाह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, जबकि दो अन्य मंत्रियों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। गौरतलब है कि राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट है कि कोलारस और मुंगावली उपचुनाव को देखते हुए जातिगत समीकरण साधने के लिए के लिए इन तीन को मंत्री बनाया गया है।

Share This News :