Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

भोपाल। à¤ªà¥à¤²à¤¿à¤¸ ने अटेर से कांग्रेस के विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ छात्रा से दुष्कर्म, अपहरण और धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर के बाद कटारे अंडरग्राउंड हो गए हैं। इसके पहले हेमंत कटारे ने छात्रा पर ब्लैक‍मेलिंग का आरोप लगाया था, उनके आवेदन पर भोपाल क्राइम ब्रांच ने छात्रा को गिरफ्तार कर लिया था।इस बीच लड़की ने जेल से डीआईजी भोपाल को एक पत्र लिखकर कहा कि उसके साथ विधायक ने कई बार बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और धमकाया भी। पत्र में लगे आरोपों पर कार्रवाई करते हुए महिला थाना पुलिस ने विधायक कटारे के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली।छात्रा की मां ने भी भोपाल के बजरिया थाने में शिकायत कर कहा था कि उनकी बेटी को बंधक बनाकर वीडियो बनवाए गए हैं। इस मामले में भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।विधायक कटारे ने भोपाल क्राइम ब्रांच को छात्रा का वीडियो दिखाकर शिकायत की थी कि वह उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने तुरंत ही उसे गिरफ्तार कर लिया। छात्रा की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में एक युवक विक्रमजीत सिंह का नाम सामने आया। बताया गया कि वीडियो बनाने में इसी युवक ने छात्रा की मदद की थी। इस बीच विक्रमजीत सिंह फरार हो गया। इसके बाद छात्रा की मां ने वीडियो जारी कर अपनी बेटी को बेगुनाह बताया और कुछ लोगों द्वारा उसे फंसाने की बात कही। इसी बीच छात्रा ने पत्र लिखकर विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने कटारे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।विधायक द्वारा लगाए गए ब्लैकमेलिंग केस की जांच के लिए पुलिस ने विधायक कटारे से उनके मोबाइल फोन मांगे थे। बताया जा रहा है कि कटारे से मिले मोबाइल फोन की जांच में पता चला कि वे फारमेट करके पुलिस को दिए गए हैं। इसके बाद पुलिस की शंका और बढ़ने लगी।

Share This News :