Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
बसुंधरा की लोप्रियता को झटका , भारी पड़े पायलेट

  •  à¤°à¤¾à¤œà¤¸à¥à¤¥à¤¾à¤¨ में अजमेर, अलवर लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। ये तीनों सीटें पहले बीजेपी के पास थीं। कांग्रेस के लिए ये रिजल्ट संजीवनी की तरह हैं। इस जीत से कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष  à¤¸à¤šà¤¿à¤¨ पायलट à¤•ा कद और बढ़ गया, उनके नेतृत्व को भी ताकत मिली। उधर, मुख्यमंत्री वसुंधरा के लिए ये हार वॉर्निंग की तरह। ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस में नेताओं ने ये चुनाव एकजुटता और स्ट्रैटजी बनाकर लड़े।केन्द्र और राज्य की नीतियों के खिलाफ जनता नाराज है। इस वजह से शहरी वोटर भी बीजेपी से दूर हुए। जिन 17 विधानसभा सीटों पर पोलिंग हुई, वहां सभी जगह बीजेपी हारी।संघ ने भी इन चुनावों में प्रचार से खुद को दूर रखा। कर्मचारियों और डॉक्टरों की हड़ताल से लोग परेशान हुए। सरकार इन मुद्दों को नहीं सुलझा सकी। इससे सरकार के खिलाफ माहौल बना।:टिकटों को लेकर पार्टी में आखिर तक विवाद बना रहा। अलवर में कैबिनेट मंत्री जसवंत यादव को टिकट दिया। उनकी छवि अच्छी नहीं थी। पार्टी के विधायक नाराज थे।आनंदपाल और पद्मावत फिल्म के मुद्दे पर राजपूतों की नाराजगी को सरकार नहीं भांप सकी। कांग्रेस ने इसे अपने वोट में कैश किया। सरकार के पास 24 राजपूत विधायक हैं।:युवा प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट की राजनीितक सूझबूझ कमाल की रही।पहली बार बूथ को मजबूत करने के लिए मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान ने वोटरों और कार्यकर्ताओं को कनेक्ट à¤•िया . à¤•ांग्रेस ने तीनों सीटों के लिए अलग-अलग रणनीति बनाई। अजमेर में कांग्रेस जाट बनाम अन्य जातियां करने में कामयाब रही। राजपूत और ब्राह्मण को अपने पक्ष में रखा। अलवर में यादवों के साथ-साथ कांग्रेस ने अन्य जातियों को अपने पक्ष में लिया। वहीं मांडलगढ़ में बागी उम्मीदवार के बावजूद भाजपा के वोट बैंंक में सेंध लगाई।

Share This News :