Home > अपना शहर ,
“लाईट एण्ड साउण्ड शो” का समय बदला

शीत ऋतु को ध्यान में रखकर ग्वालियर किला पर आयोजित होने वाले ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम (लाईट एण्ड साउण्ड शो) के समय में बदलाव किया गया है। यह कार्यक्रम राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित किया जाता है।

      क्षेत्रीय प्रबंधक राज्य पर्यटन विकास निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्वालियर दुर्ग पर एक नवम्बर से अब हिंदी में ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम का आयोजन सायं 6.30 बजे से 7.15 बजे तक एवं अंग्रेजी का कार्यक्रम देर शाम 7.30 बजे से 8.15 बजे तक होगा।

Share This News :