Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गरीब और पीड़ित व्यक्ति का ईलाज हमारी प्राथमिकता: नरोत्तम

दतिया । मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र ने जिला चिकित्सालय में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य शिविर का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी प्रजापति, सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाँ. प्रदीप उपाध्याय, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकारगण व मरीजों के परिजन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न बीमारियों में चयनित व्यक्तियों का सुपरस्पेशलिस्टी अस्पतालों में विशेष ईलाज के लिए परीक्षण शिविर लगाया गया। जिसमें करीब एक हजार से अधिक मरीजों को चिन्हित किया। 
जनसम्पर्क मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार गरीबोे के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। बड़ी-बड़ी बीमारियों जिनमें भारी भरकम राशि लगती है उन बीमारियों का निःशुल्क ईलाज कराने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा निःशुल्क शिविर लगाया जा रहा है। इसमें करीब एक हजार मरीजों का चिन्हांकित कर विभिन्न अस्पतालों में भिन्न-भिन्न बीमारियों का ईलाज कराया जायेगा। जनसम्पर्क मंत्री ने कहा कि अस्पतालों में वेहतर स्वास्थ्य सुविधायें दी जारी है। किन्तु-किन्तु छोटी-छोटी लापरवाही से मरीाजें को नुकसान होता है। उन्होंने मरीजों के परिजनों से अपील की कि वह बीमारी की प्रारंभिक अवस्था में ही डाॅक्टरों से सम्पर्क करें। विलंब के कारण गंभीर परिस्थति बनती है जिसमें बिना कारण के अस्पताल की बदनामी होती है। 
उन्होंने डाँक्टरों से कहा कि मन में सेवा का भाव रखें और जो भी मरीज आए उनसे मधुरवाणी में बात और व्यवहार करें। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डाँ. सलीम कुरैशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनसम्पर्क मंत्री द्वारा दतिया में जो विकास के कार्य कराये है वह किसी साधारण व्यक्ति के वस की बात नहीं है। इस प्रकार के कार्य कोई असाधारण व्यक्ति ही करा सकता है। उन्होंने मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र के विकास कार्यो की भूरी-भूरी सराहना की। कार्यक्रम में विपिन गोस्वामी द्वारा दतिया विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दतिया डाँ. प्रदीप उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राज्य बीमारी सहायता योजना एवं राष्ट्रीय वाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में आने वाली गंभीर बीमारियों के पूर्व से चिन्हित रोगियों के उपचार एवं आॅपरेशन हेतु जिला चिकित्सालय दतिया में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भोपाल से बंसल अस्पताल, चिरायु मेडीकल काॅलेज, सिधांत अस्पताल, सर्वोच्च अस्पताल एवं ग्वालियर में रत्नज्योति नेत्रालय, अग्रवाल अस्पताल उपचार हेतु उपस्थित रहें। शिविर में राज्य बीमारी के अंतर्गत कैंसर रोगी, हृदय रोगी, घुटना एवं कुले की सर्जरी, न्यूरो सर्जरी एवं किडनी (गुर्दा) संबंधी रोगियों के प्रकरण तैयार कर चिन्हित अस्पतालों में आॅपरेशन कराये जायेंगे। इसी प्रकार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत कटे, फटे होठ, जन्मजात मुड़े पैर, जन्मजात मोतियाबिन्द, जन्मजात बैरापन एवं हृदय रोगों के उपचार किये गए। 
कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला चिकित्सालय पहुंचने पर जनसम्पर्क मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र का सभी चिकित्सकों ने पुष्पहारों से स्वागत किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, उपाध्यक्ष योगेश सक्सैना, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विनय यादव के अलावा सर्वश्री राधाकांत अग्रवाल, डाँ. रामजी खरे, पंकज शुक्ला, कमलू चैबे, बृजमोहन शर्मा, जीतू कमरिया, बलदेव राज बल्लू, राजू त्यागी, अजय जैन, मौलाना तईब खांन, सत्तार बाबा, रफीक राईन, गोविन्द ज्ञानानी, मुकेश यादव, रामदास झस्या, वीर सिंह यादव, बद्री साहू, बनमाली यादव, वीर सिंह यादव, भूरे चैधरी, श्रीमती कुमकुम रावत, नेहा रजक, डाँ. एसके खांगर, डाँ. सुरेन्द्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन, चिकित्सकगण व मरीजों के परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राधाकांत खरे द्वारा किया गया। 

Share This News :