Home > अपना शहर ,
कमिश्नर श्री रूपला ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई

राष्ट्रीय एकता दिवस पर ग्वालियर संभाग के कमिश्नर श्री शिवनारायण रूपला ने अपने कार्यालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। शपथ का वाचन कमिश्नर श्री रूपला ने किया, जिसको सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोहराया।

      शपथ का वाचन करते हुए कमिश्नर श्री रूपला ने कहा कि मैं राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिये स्वयं को समर्पित करूँगा और अपने देशवासियों के बीच राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने का संदेश फैलाने का भरसक प्रयास करूँगा, जिसे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा दोहराया गया। आगे कमिश्नर ने कहा कि मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सके। कमिश्नर ने कहा मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लेता हूँ, जिसे सभी ने दोहराया।

      इस अवसर पर संयुक्त संचालक जनसंपर्क श्री डी डी शाक्यवार, उपायुक्त राजस्व श्री विनोद भार्गव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

      इसी तरह कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एडीएम श्री शिवराज वर्मा, एसडीएम श्री महिप तेजस्वी, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय राज और उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Share This News :