Home > अपना शहर ,
फायर ब्रिगेड द्वारा 12 स्थानों पर लगी आग को बुुझाया

नोडल फायर आफिसर द्वारा दी गयी जानकारी में बताया गया है कि दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था एवं अग्निकाण्डो को रोकने हेतु नगर निगम ग्वालियर द्वारा पूरे शहर के प्रमुख स्थानों पर फायर ब्रिगेड गाडियों की व्यवस्था की गयी जैसे बाडा, मुरार, फायर मुख्यालय, आतिशबाजी थोक विक्रेता गिरवाई खेरिज आतिशबाजी विक्रेता मेला पर फायर ब्रिगेड की गाडिया तैनात कि गयी थी विभिन्न क्षेत्रों में आग लगने की सूचना प्राप्त हुयी सूचना प्राप्त होते ही तत्काल फायर बिग्रेड की गाडियो द्वारा आग बुझाने का कार्य किया इस कारण शहर में कहीं भी जनहानि की घटना नही हुयी। जिन स्थानों पर छोटी मोटी आग लगी वे स्थान है नदी गेट, बरागांव, सत्यम अपार्टमेन्ट, छप्परवाला पुल, शब्दप्रताप आश्रम, कैलाश विहार, सुदर्शन होटल, बारादरी चैराहा, उरवाई गेट, लाला का बाजार, नेगावाटिका एवं गैण्डेवाली सडक आदि क्षेत्रों में साधारण आग लगनी की सूचना प्राप्त हुयी तत्काल फायर ब्रिगेड द्वारा आग बुझाने का कार्य किया। इसके अतिरिक्त शहर के दो स्थानों पर आगजनी की सूचना की धटना प्राप्त हुयी इनमें होटल सोनालिका ज्येन्द्रगंज पर लगभग पांच हजार रूपये का नुकसान हुआ इसी प्रकार शिन्दे की छावनी सुमित नमकीन की पूरी दुकान जल गयी फायर ब्रिगेड की तत्परता से बिल्ंिडग एवं उसके पास लगे दो ए.टी.एम. को आग से बचाया गया इस स्थान पर लगभग आठ से दस लाख रूप्ये का नुकसान हुया है।
ज्ञातव्य हो कि दीपावली के दिन फायर ब्रिगेड चार-पाच अधिकारियां तथा कर्मचारियों द्वारा डबल डयूटी की गयी थी।

Share This News :