Home > अपना शहर ,
निगम सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का विदाई समारोह सम्पन्न

नगर निगम सेवा से प्रत्येक माह सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की विदाई समारोह परिषद सभागार में की जाती है। विदाई समारोह के इस कडी में आज 8 कर्मचारियो की विदाई जनसंम्पर्क अधिकारी एवं सचिव द्वारा आयोजित समारोह में शाॅल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर विदाई दी गई।
महापौर कार्यालय जल विहार में आयोजित कार्यक्रम में श्री सुरेश/भरोसी सफाई संरक्षक, श्री ओम प्रकाश/बन्ने सफाई संरक्षक, श्री रघुनाथ/बंगाली सफाई संरक्षक, श्री फैयाज खान/ जुम्मन खाॅ भिस्ती, श्री अतर सिह बाथम सहायक लाईनमेल, श्री छविराम शर्मा गेंगमेन, श्री बनवारीलाल चालक, श्री रामचरण परसेडिया,मिस्त्री को 31 अक्टूबर 2016 को निगम सेवा से विदाई दी गई। इस अवसर पर बडी संख्या में निगम अधिकारी व कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।

Share This News :