Home > अपना शहर ,
दीवाली पहाट कार्यक्रम सम्पन्न

अक्टूबर 2016 को माधव काॅलेज में गजानन महाराज देव स्थान न्यास द्वारा आयोजित कार्यक्रम दीवाली पहाट आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में सौ. स्मिता मोकाशी इंदूर द्वारा गायन प्रस्तुत किया गया इनके साथ हारमोनियम पर संगत श्री विजय चांदोरकर एवं तबला श्रीमती मनीषा करवडे द्वारा की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा की गई इस अवसर प्रभाकर गोहदकर एवं डाॅ. रंजना टोणपे, बसंत कुण्टे तथा अनेक संगीतकार उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन शुभदा पोतनीस द्वारा किया गया कार्यक्रम के पूर्व कलाकारो का परिचय संगीता करकरे द्वारा कराया गया तथा आभार प्रदर्शन श्रद्वा गोडबोले ने किया इस अवसर पर समाज के अनेक प्रबुद्व नागरिक गण उपस्थित रहे।

Share This News :