Home > अपना शहर ,
महाराजा बाडे पर स्वच्छता अभियान के तहत आज विषेष सफाई अभियान चलाया

दीपावली के पावन पर्व के दूसरे दिवस महाराजा बाडे पर नगर निगम एवं मराठी युवा मंच के सदस्यो द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान चलाकर महाराज बाडे क्षेत्र को किया साफ। मराठी युवा मंच एवं नगर निगम संयुक्त तत्वधान में आज महाराज बाडे पर विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक सचेती प्रान्तीय अध्यक्ष क्रीडा भारतीय, कार्यक्रम के अध्यक्षता अभय पाटिल, अध्यक्ष महाराष्ट्र समाज द्वारा की गई। महापौर  à¤¦à¥à¤µà¤¾à¤°à¤¾ स्वंय श्रमदान कर सफाई अभियान में भाग लिया गया स्वच्छता कार्यक्रम में युवा कार्यकर्ताओ एवं मराठी समाज की सभी संस्थाओ के प्रतिनिधियो ने सफाई अभियान में बढ चढ कर भाग लिया कार्यक्रम में रिटायर अपर आयुक्त एम.एल.दौलतानी भी उपस्थित रहे कार्यक्रम के अन्त में रिटायर अपर आयुक्त दौलतानी एवं श्रीमती अर्पणा पाटिल ने उपस्थित जन समुदाय को स्वच्छता की शपथ दिलायी साथ ही वीर शहीद सैनिको एवं मराठी समाज के वरिष्ठ सदस्य स्व. डाॅ. रघुनाथ पापरीकर को श्रांद्वाजली अर्पित मंच द्वारा यह कार्यक्रम विगत दो वर्षो  à¤¸à¥‡ निरन्तर चलाया जा रहा है। क्योकि दीपावली के दूसरे दिवस महाराजा बाडे पर अतिरिक्त कचरा इक्ठा हो जाता है। इसीलिये शहर के मुख्य स्थान का चयन संस्था द्वारा किया जाता है। इस अवसर महापौर विवेक नारायण शेजवलकर सभी जन प्रतिनिधियो, सामाजिक संस्थाओ एवं सभी पार्षद महोदय से अपील की है। की इस प्रकार का आयोजन शहर के विभिन्न क्षेत्रो में आयोजित कर विशेष सफाई अभियान चलाया जावे। स्वच्छता करते हुये युवा एवं वरिष्ठजनो में अत्यधिक उत्साह देखा गया इसी परिणाम है। कि मात्र दो घंटे में सम्पूर्ण महाराजा बाडा चकाचक दिखाई देने लगा।

        

Share This News :