Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया ने कोई विकास नहीं किया :नरोत्तम मिश्र

कोलारस .पदेश के जल संसाधन और जनसम्पर्क मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्र ने कोलारस क्षेत्र के कई गांव में जनसम्पर्क करते हुए आयोजित सभाओं में कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को आड़े हाथों लेते हुए तीखे प्रहार करते हुए कहा कि सिंधिया ने इस क्षेत्र के विकास के लिए कोई प्रयास नहीं किय और पानी कि समस्या के समाधान के लिए हमसे कभी संपर्क नहीं किया और न उन्होंने कोई पत्र लिखा .अब ऐसे सांसद और बिधायक जो अपने क्षेत्र के विकास कि चिंता न करें ,केवल वोट मांगने आएं ऐसे लोगों को नकारें .डॉक्टर मिश्र ने लोगों को भरोसा दिलाया कि पानी कि समस्या हम हल करेंगे .हमारे मुख्यमंत्री शिवराज जी सभी वर्गों कि भलाई और विकास के लिए काम कर रहे हैं .आपकी समस्याओं के समाधान के लिए करोड़ों रुपए कि योजनाओ का एलान किया है ,जिन पर काम शुरू हो गया है .उन्होंने कहा कि सबका साथ ,सबका विकास के नारे के साथ इस क्षेत्र के विकास कि इबारत लिखना शुरू हो गया है .डॉक्टर मिश्र ने सबाल किया कि श्री सिंधिया बताएं कि उन्होंने कोन से विकास किय हैं .

Share This News :