Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
पत्रकारों के कल्याण के लिए बन रही हैं ,बेहतर योजनाएं :पी नरहरि

भोपाल . मध्यप्रदेश राज्य अधिमान्यता समिति की सोमबार को भोपाल में  जनसम्पर्क आयुक्त पी नरहरि के मुख्य आतिथ्य और वरिष्ठ पत्रकार ,समिति के सदस्य गिरीश उपाध्याय की अध्यक्ष्ता में बैठक हुई .कई  पत्रकारों को अधिमान्यता दी गई .पत्रकारों के सुझाव पर गलत तरीके से  अधिमान्यता पाने बालों की जाँच की जायगी .इसके लिए एक समिति के गठन का सुझाव दिया गया .श्रद्धानिधि की राशि बढ़ाने और आयु कम करने का आग्रह किया गया .जनसम्पर्क आयुक्त पी नरहरि ने कहा की पत्रकारों के सुझाव पर अमल करेंगे ,साथ ही पत्रकारों के लिए कई बेहतर योजनाएं बनाने पर बिभाग काम कर रहा है .पत्रकारों की बेहतरी के लिए और भी सुझाव लिए जा रहे हैं .बैठक में जनसम्पर्क बिभाग के अधिकारियों में मंगला मिश्रा ,राजेश पांडे आदि मौजूद रहे .

Share This News :