Homeखेल ,
सीरीज हार के बाद भी टीम कोहली के पास टेस्ट चैम्पियनशिप गदा, मिलेगा 10 लाख डालर का पुरस्कार

भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट में जीत से विराट कोहली एंड कंपनी ने आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप गदा बरकरार रखते हुए 10 लाख डालर का पुरस्कार जीत लिया.

वांडरर्स पर मिली 63 रन की जीत से सुनिश्चित हुआ कि दक्षिण अफ्रीका की टीम आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में भारत से आगे नहीं बढ़ पायेगी, भले ही वह मार्च में आस्ट्रेलिया में होने वाली टेस्ट सीरीज के सभी चारों मैच जीत ले. वैसे टीम रैंकिंग की कट-ऑफ तारीख तीन अप्रैल है.

भारतीय टीम 124 अंक के साथ दक्षिण अफ्रीका पहुंची थी, जिसमें दक्षिण अफ्रीका 111 अंक लेकर उससे 13 अंक पीछे थी. हालांकि, कोहली के खिलाड़ियों के 121 अंक होंगे लेकिन दक्षिण अफ्रीका के 115 अंक हैं. लेकिन भारतीय टीम के लिये यह प्रतिष्ठित आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप गदा बरकरार रखने के लिये इतने अंक काफी होंगे जो लगातार दूसरी बार होगा.

Share This News :